फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 22 जनवरी तक वन स्कूल एप पर अपडेट करें छात्रवृत्ति डाटा

विज्ञापन
19जेएनडी01: जिला ​शिक्षा अ​​धिकारी कार्यालय,जींद।
विज्ञापन
जींद। अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग-ए व बीपीएल श्रेणी के पात्र विद्यार्थियों को हाजिरी के आधार पर दी जाने वाली छात्रवृत्ति की तृतीय तिमाही का डाटा 22 जनवरी तक वन स्कूल एप पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

सेकेंडरी शिक्षा महानिदेशक की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों की उपस्थिति समय पर अपडेट नहीं की जाती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्राचार्या की होगी।
वन स्कूल एप पोर्टल 22 जनवरी तक खुला रहेगा। राजकीय स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाता है। एचआर-63 योजना के अंतर्गत 9वीं से 12वीं कक्षा तक अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को 1450 रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

वहीं एचआर-64 योजना के तहत 9वीं से 12वीं कक्षा तक लड़कों को 750 से 1200 रुपये व लड़कियों को 1200 से 1800 रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके अलावा एचआर-65 बीपीएल व एचआर-66 बीसीए योजनाओं के अंतर्गत 9वीं से 12वीं कक्षा तक 450 से 600 रुपये तक की राशि दी जाती है।
जिले में कुल 725 राजकीय स्कूल संचालित हैं। 423 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। जिलेभर के राजकीय स्कूलों में एक लाख से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को मिड-डे मील, आठवीं कक्षा तक नि:शुल्क पुस्तकें, वर्दी भत्ता सहित अन्य छात्रवृत्ति सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
वर्जन
जिले के सभी स्कूलों को 22 जनवरी तक डाटा अपलोड करना अनिवार्य है। डाटा अपडेट करने के लिए सभी स्कूल प्राचार्यों को निर्देश दिए गए है कि सभी विद्यार्थियों का डाटा समय से पोर्टल पर अपलोड करें ताकि कोई भी विद्यार्थी छात्रवृति से वंचित ना रहे। -रितु पंघाल, जिला शिक्षा अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें