फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया

विज्ञापन
19जेएनडी09: योग करते हुए विद्यार्थी। स्रोत प्रशिक्षक।
विज्ञापन
नरवाना। सोमवार को गांव फैरण कलां से 30 दिवसीय राज्य स्तरीय सूर्य नमस्कार अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत योग शिक्षक आजाद सिंह ने जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अमित रोहिला व जिला योग समन्वयक डॉ. योगेश के मार्गदर्शन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फैरण कलां में विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में विद्यालय के डीपी राकेश रोहिला भी विशेष रूप से मौजूद रहे। योग शिक्षक आजाद सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि सूर्य नमस्कार एक पूर्ण व्यायाम है, जिससे शरीर, मन और आत्मा तीनों को लाभ मिलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें