दिव्या और उसका पति मगन
- फोटो : फाइल फोटो
फांसी की सजा की मांग
मगन के पिता रणवीर को न्याय दिलाने की मांग के लिए समाजसेवी संगठन आगे आने लगे हैं। संगठनों के पदाधिकारी पुलिस से मिले और न्याय की मांग की है।
पिता रणवीर बोले- जिनकी वजह से मेरे बेटे की मौत हुई है, उनको फांसी की सजा दिलाई जाए।
पीड़ित पिता पहुंचा थाने
मगन को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी पत्नी दिव्या और इंस्पेक्टर दीपक की गिरफ्तारी के लिए पिता रणवीर बुधवार को बहु अकबरपुर थाना प्रभारी नीरज कुमार से मिले। उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो, जिनकी वजह से मेरे बेटे की मौत हुई है। दोनों आरोपियों को फांसी की सजा दिलाई जाए। आरोपियों को सजा मिलने के बाद ही परिवार को सुकून मिलेगा।
ये भी पढ़ें: करोड़पति था मगन : दिव्या ने शादी से पहले लिया था जमीन का ब्योरा, अहमदाबाद की जिद... ससुर को मारने का प्लान
पीड़ित पिता रणवीर का कहना है कि उनका इकलौता बेटा दिव्या और दीपक की वजह से दुनिया छोड़ गया। ऐसे में उनको भी जीने का अधिकार नहीं है। इस पर थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
यह है मामला
18 जून को डोभ में मगन उर्फ अजय ने पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी इंस्पेक्टर दीपक के दबाव में आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले मगन ने वीडियो बनाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में दोनों के खिलाफ थाना बहु अकबरपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। नीरज कुमार, थाना प्रभारी बहु अकबरपुर ने बताया कि परिजन थाने में आकर मिले थे। हमने उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया है।
ये भी पढ़ें: बार डांसर दिव्या पर नया खुलासा: इस ऐप पर देखी थी 17 करोड़ की जमीन, मगन से की शादी; कुछ दिन बाद रखा ये प्रस्ताव