फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस की रोहतक में दबिश: गाड़ी की टक्कर में रिटायर्ड SI की मौत, शादी करने वाले युगल को पकड़ने आई थी टीम

Sun, 10 Aug 2025 09:23 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

अंजली के पिता बलवीर सिंह और भाई के यूपी पुलिस में तैनात हैं। उनकी शादी अंतरजातीय है। इसका हवाला देते हुए दोनों ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अर्जी दायर कर सुरक्षा की मांग की। हाईकोर्ट ने मोहाली एसपी को सुरक्षा देने के आदेश दिए।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के राजीव नगर में शनिवार देर रात हाथरस की युवती को बरामद करने और अपहरण के आरोपी उसके पति को पकड़ने आई यूपी पुलिस पर मोहल्ले वालों ने पथराव कर दिया। इसमें पुलिस की प्राइवेट गाड़ी के शीशे टूट गए। एक सिपाही और पड़ोसी युवती घायल हो गई। आरोप है कि पुलिस ने गाड़ी भगा ले जाने के चक्कर में रिटायर एसआई तिलकराज (63) को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस उन्हें हार्ट अटैक आना बता रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रोहतक के राजीव नगर निवासी प्रियम (23) लंबे समय पंजाब के जीरकपुर में रह रहा था। सोशल मीडिया पर उसका संंपर्क हाथरस (उप्र) के सादाबाद क्षेत्र के गांव नौगांवा निवासी अंजली सिंह (23) से हुआ। मई-25 में दोनों ने आर्य समाज मंदिर रोहतक में शादी कर ली।

अंजली के पिता बलवीर सिंह और भाई के यूपी पुलिस में तैनात हैं। उनकी शादी अंतरजातीय है। इसका हवाला देते हुए दोनों ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अर्जी दायर कर सुरक्षा की मांग की। हाईकोर्ट ने मोहाली एसपी को सुरक्षा देने के आदेश दिए। प्रियम के परिजनों का कहना है कि मोहाली पुलिस ने लड़की के माता-पिता के बयान दर्ज कराए थे लेकिन लड़की वालों ने पहले ही फिरोजाबाद के थाना मतशेना में प्रियम पर अंजली का अपहरण करने का केस करा दिया।
विज्ञापन


इसे रद्द करने की गुहार इलाहाबाद हाईकोर्ट में लगाई। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर स्टे आर्डर दे दिया तो दोनों राजीव नगर में लौट आए। शनिवार रात करीब नौ बजे यूपी पुलिस रोहतक पहुंची और स्थानीय पुलिस को लेकर दबिश देने आ गई। पुलिस ने कहा कि लड़की के अदालत में बयान दर्ज कराने हैं। प्रियम को भी ले जाएंगे, क्योंकि वह अपहरण का आरोपी है। बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इससे यूपी पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए। मोहल्ले की एक युवती भी घायल हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस के गाड़ी दौड़ाने पर पड़ोस में रहने वाले रिटायर एसआई तिलकराज उसकी चपेट में आकर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह तीन साल पहले ही पुलिस विभाग से रिटायर हुए थे। एसआई की मौत के बाद हंगामा और बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें