रोहतक। जिले में चल रहे गैर-मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर अब शिकंजा कसने जा रहा है। शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को ऐसे स्कूलों को बंद कराने के निर्देश जारी किए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक नांदल ने बताया कि आदेशों के अनुसार क्लस्टर हेड को मौके पर भेजकर जांच करवाई जाएगी और रिपोर्ट ली जाएगी। जांच में बिना मान्यता के चलते पाए जाने वाले स्कूलों को तत्काल बंद कराया जाएगा।
अगस्त में भी इस संबंध में आदेश जारी किए गए थे, लेकिन प्रदेश में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस लापरवाही से नाराज शिक्षा निदेशालय ने अब सख्त रुख अपनाया है। निदेशालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दो नवंबर तक बंद किए गए स्कूलों की पूरी सूची भेजी जाए।