फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: केंद्रीय राज्य मंत्री निमुबेन बांभणिया का विपक्ष पर तंज, कहा- कांग्रेस ने दी लकवाग्रस्त अर्थव्यवस्था

Sat, 03 Aug 2024 02:53 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

केंद्रीय राज्य मंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण निमुबेन बांभणिया ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बजट में हरियाणा के विकास पर विशेष फोकस रखा गया है। रेलवे, परिवहन, ऊर्जा, कृषि व उद्योग क्षेत्र पर विशेष जोर दिया है।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री निमुबेन बांभणिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय राज्य मंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण निमुबेन बांभणिया का कहना है कि कांग्रेस ने लकवाग्रस्त अर्थव्यवस्था दी थी, जो दुनिया में 11वीं नंबर पर थी। 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 5वीं सबसे बड़ी अर्थवस्था बन गई है, जो कुछ वर्षों में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। वे शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में जिले के बुद्धिजीवी वर्ग प्रकोष्ठ को संबोधित कर रही थी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बजट में हरियाणा के विकास पर विशेष फोकस रखा गया है। रेलवे, परिवहन, ऊर्जा, कृषि व उद्योग क्षेत्र पर विशेष जोर दिया है। रक्षा बजट में बढ़ोतरी से हरियाणा के जवानों को विशेष लाभ होगा, क्योंकि देश की सेना में प्रदेश के जवानों की भागीदारी 5.7 प्रतिशत है, जबकि जनसंख्या मात्र 2.09 प्रतिशत है। निमुबेन बांभणिया ने कहा केंद्रीय वित्त ने  141 करोड़ लोगों की उम्मीदों का बजट पेश किया है।

ताकि भारत को सशक्त व शक्तिशाली और आत्म निर्भर बनाया जा सके। महिलाओं, युवाओं व किसानों को सुविधाएं देने के लिए बजट में 9 बिंदुओं पर ध्यान दिया है, इसमें कृषि, रोजगार, युवा, सामाजिक कल्याण, मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस, ऊर्जा, शहरी व ग्रामीण विकास, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर व सुरक्षा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कृषि का हरियाणा की अर्थव्यवस्था में 50 प्रतिशत हिस्सा है। केंद्रीय बजट से किसानों को फायदा मिलेगा। दो साल में 2 करोड़ किसानों प्रदेश में प्राकृतिक खेती के लिए पंजीकृत किया जाएगा, जो 5 हजार 906 एकड़ जमीन में खेती करेंगे। साथ ही सरकार ने 5 साल में 20 लाख युवाओं को हुनरमंद बनाया है।
विज्ञापन


एक हजार आईटीआई को अपग्रेड किया जा रहा है। नए उद्योग शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण दिया जा रहा है। 4 करोड़ 10 लाख युवाओं को रोजगार व शिक्षा के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में पीएम विश्वकर्मा व पीएम स्वनिधि योजना शुरू की गई है, जिसका फायदा गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत व रोहतक के कारीगरों को होगा। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पीएम सूर्या मुफ्त योजना लागू की गई है, जिसमें एक करोड़ लोगों को प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।

क्योंकि हरियाणा में धूप प्रचूर मात्रा में है। प्रधानमंत्री सड़क ग्राम योजना के तहत 25 हजार ग्रामीण बस्तियों को सड़क से जोड़ा गया है। खाटूवास व नारनौल और मानहेरू व बवालीखेड़ा के बीच की सिंगल लाइन को डबल लाइन में बदला जाएगा। इसके लिए 26 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सम्मेलन में जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, निवर्तमान मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व मेयर एवं प्रदेश सचिव रेणू डाबला, पूर्व विधायक सरिता नारायण, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय बंसल, प्रदीप जैन व अन्य लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें