फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की जमीन की रजिस्ट्री, छोटे भाई चरणजीत की पत्नी के नाम करवाई

Thu, 23 Oct 2025 01:00 PM IST
नवीन दलाल माइ सिटी रिपार्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का रोहतक से गहरा नाता जुड़ा हुआ है। उनका जन्म रोहतक जिले के निदाना गांव में हुआ था, और बनियानी गांव भी उनके पैतृक क्षेत्र का हिस्सा है।
विज्ञापन
रोहतक तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री के लिए फोटो करवाते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल गुरुवार को रोहतक तहसील कार्यालय पहुंचकर अपनी एक जमीन की रजिस्ट्री करवाने पहुंचे। यह जमीन रोहतक जिले के बनियानी गांव में स्थित है, जो उनके छोटे भाई चरणजीत खट्टर की पत्नी के नाम पर दर्ज करवाई। इस खास मौके पर तहसील कार्यालय का स्टाफ पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहे है, और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।

विज्ञापन


बता दें कि मनोहर लाल का रोहतक से गहरा नाता जुड़ा हुआ है। उनका जन्म रोहतक जिले के निदाना गांव में हुआ था, और बनियानी गांव भी उनके पैतृक क्षेत्र का हिस्सा है। राजनीतिक जीवन में लंबे संघर्ष के बाद वे 2014 से 2024 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे, और अब केंद्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

तहसील कार्यालय सुरक्षा कर्मचारियों ने पहले ही भवन को अपनी निगरानी में ले लिया था। जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप चहल स्वयं उनके स्वागत और व्यवस्था के लिए मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें