फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अंडर-17 कुश्ती चैंपियनशिप आज, प्रदेशभर के पहलवान ले रहे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा सब जूनियर अंडर-17 कुश्ती चैंपियनशिप रविवार को आयोजित की जाएगी। रोहतक व झज्जर के तीन प्रमुख अखाड़ों में एक साथ ग्रीको रोमन, फ्री-स्टाइल, व महिला वर्ग के दांव पेच देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए अंडर-17 पहलवान भाग लेंगे। प्रशिक्षक रविंद्र छिक्कारा ने बताया कि ग्रीको-रोमन शैली के मुकाबले रोहतक के बोहर स्थित इंद्रदेव कुश्ती अकादमी में व फ्री स्टाइल के मुकाबले झज्जर में आयोजित किए जाएंगे।
महिला पहलवान रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में अपना दमखम दिखाएंगी। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए अंडर-17 पहलवान खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों का वजन माप 19 अप्रैल को सुबह सात बजे से आठ बजे तक होगा। निर्धारित समय के बाद वजन नहीं किया जाएगा।
इन कैटेगरी में दमखम दिखाएंगे पहलवान
प्रतियोगिता में ग्रीको-रोमन व फ्री स्टाइल में 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92 और 110 किलोग्राम भार वर्ग रखे गए हैं जबकि महिला वर्ग में 40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69 और 73 किलोग्राम भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में केवल 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों को आवश्यक दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, लाइसेंस की प्रति साथ लाने के निर्देश दिए हैं। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के नियमों के अनुसार आयोजित किए जाएंगे।
महिला व ग्रीको रोमन वर्ग के पहलवानों की वेरिफिकेशन सुबह छह बजे इंद्र देव कुश्ती अकादमी बोहर में एक ही स्थान पर होगी। उसके बाद महिला वर्ग के मुकाबले सर छोटूराम स्टेडियम रोहतक में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें