फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जेएलएन नहर में 2100 क्यूसेक कम पानी...जलघरों के टैंक आधे से ज्यादा खाली

विज्ञापन
16-रोहतक जेएलएन नहर में करीब 700 क्यूसेक पानी। संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
रोहतक। जेएलएन नहर की क्षमता 2800 क्यूसेक पानी की है लेकिन मात्र 700 क्यूसेक चल रहा है। 2100 क्यूसेक कम पानी मिलने से जलघरों के टैंकों में पूरी तरह नहीं भर पा रहे हैं। टैंकों का जलस्तर कम होने के कारण जन स्वास्थ्य विभाग 10 दिन से शहर की 80 से अधिक कॉलोनियों में कटौती के साथ एक समय पानी मिल रहा है।
विज्ञापन


शहर में गर्मी के साथ-साथ पेयजल संकट भी बढ़ता जा रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से जलघरों में पानी का स्तर सामान्य होने तक सप्लाई में कटौती जारी रखेगा।
जेएलएन नहर में शनिवार को 500 से 700 क्यूसेक पानी चला। इस कारण रजबहे से जलघर तक पानी पहुंचने का प्रवाह कम रहा। इन परिस्थितियों में कॉलोनियों के स्थानीय लोग मजबूरन पानी खरीद कर पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पुराने शहर के पाड़ा मोहल्ला, सलारा मोहल्ला, शौरा कोठी, बालकनाथ कॉलोनी, किला मोहल्ला, गांधी कैंप, सुभाष नगर व गोहाना रोड सहित 40 से कॉलोनियों में पानी की समस्या अधिक है। वहीं, झज्जर रोड स्थित द्वितीय जलघर की आंबेडकर कॉलोनी, एकता कॉलोनी, प्रीत विहार, पुरानी हाउसिंग बोर्ड, आजाद नगर, कमला नगर, राजीव नगर, कन्हेली के लोग हैंडपंप से पानी ढोने को मजबूर हैं।
लोगों को घर से एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। पानी लेने के लिए वहां भी लाइन में खड़ा होना पड़ता है। फिलहाल, जलघरों में 40 प्रतिशत तक ही पानी बचा है।
-
वर्जन
शहर की मांग अनुसार पानी अतिरिक्त छोड़ा गया था। पानी की मांग अब भी बढ़ गई है। देर रात 2000 क्यूसेक पानी छोड़ दिया है। जेएलएन नहर में अगले दो सप्ताह पानी चलने की उम्मीद है।
- सतीश कुमार, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई विभाग
-
फोटो : 18
पीने के लिए हैंडपंप या पानी के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कॉलोनी में 15 दिन से पानी तो आया ही नहीं है। कॉलोनी के लोग माता दरवाजा स्थित सार्वजनिक नल से पानी लाते हैं।
- दीपक मोरवाल, शौरा कोठी
-
फोटो : 19
कॉलोनी में पानी की सुचारु जलापूर्ति नहीं है। घरों में तीन-तीन दिन में पानी की सप्लाई आ रही है। पानी की समस्या के लिए बीते दिनों वार्ड पार्षद से भी मिले थे।
- राजेंद्र मलिक, बालकनाथ कॉलोनी

फोटो : 20
कॉलोनियों में स्थिति ऐसी है कि पानी सुबह आएगा तो शाम को नहीं आएगा और शाम को आएगा तो सुबह नहीं। कई बार लाइट भी चली जाती है। घरों के छत्तों पर रखी टंकियों में भी पानी नहीं पहुंचता है।
- जसबीर कुमार, समाजसेवी, पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी

16-रोहतक जेएलएन नहर में करीब 700 क्यूसेक पानी। संवाद- फोटो : katra news

16-रोहतक जेएलएन नहर में करीब 700 क्यूसेक पानी। संवाद- फोटो : katra news

16-रोहतक जेएलएन नहर में करीब 700 क्यूसेक पानी। संवाद- फोटो : katra news

16-रोहतक जेएलएन नहर में करीब 700 क्यूसेक पानी। संवाद- फोटो : katra news

16-रोहतक जेएलएन नहर में करीब 700 क्यूसेक पानी। संवाद- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें