फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अंकल, हम तो ट्रेन में बैठकर घूमने गए थे’

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की एक कॉलोनी से लापता हुई दो नाबालिग लड़कियों को लेकर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस रविवार रात को ही रोहतक पहुंच गई। सोमवार सुबह 11 वर्षीय दोनाें लड़कियों को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

लड़कियों ने पूछताछ में जांच अधिकारी एसआई कृष्ण कुमार को बताया, अंकल हम कभी ट्रेन में नहीं बैठे थे। इसलिए स्टेशन पर ट्रेन में बैठकर घूमने चले गए। फिरोजपुर स्टेशन पर जब अंधेरा हो गया तो हम घबरा गए। इसके बाद एक युवक ने हमसे पूछा कि आप कहां से आई हैं। हमने घर का पता व मोबाइल नंबर बता दिया। वहीं परिजनों ने लड़कियों की सकुशल बरामदगी पर पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। जांच अधिकारी का कहना है कि लड़कियों के सकुशल बरामद होने से उनको भी संतोष मिला है।
......
पूरे उत्तर भारत में वीटी से मिली मदद
जांच अधिकारी ने बताया कि जैसे ही तय हुआ कि दोनों लड़कियां रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके बाद पानीपत जा रही ट्रेन में सवार हुई हैं। ऐसे में तत्काल उत्तर रेलवे की आरपीएफ के नेटवर्क में वीटी करवा दी। साथ ही फोटो भी भेज दिया। यहीं कारण था कि जब दोनों लड़कियों को फिरोजपुर स्टेशन पर एक रेलवेकर्मी ने रोते हुए देखा तो उसको याद आया कि रोहतक से दो लड़कियों के लापता होने की वीटी हुई है। ऐसे में समय रहते लड़कियां घर पहुंच गई।
विज्ञापन

बाक्स
यह था मामला
रविवार सुबह आठ बजे शहर की एक कॉलोनी की दो लड़कियां साइकिल चलाने घर से गई थी। एक घंटे बाद भी वापस नहीं लौटी तो चिंता हुई। जांच में पता चला कि लड़कियां साइकिल से रेलवे स्टेशन की ओर से गई हैं। दोनों की साइकिल लावारिस हालत में स्टेशन के बाहर खड़ी मिली थी। रविवार रात आठ बजे दोनाें लड़कियां पंजाब के फिरोजपुर रेलवे स्टेशन पर मिलने की सूचना मिली, जिनको रात को ही पुलिस रोहतक लेकर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें