फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएचएसआर आज लेगा मेडिकल आफिसर के रिक्त पदों के लिए लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज आज पहली बार हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस में 447 मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा लेगा। इसके लिए संस्थान के कैंपस के अतिरिक्त एक निजी स्कूल में 11 सेंटर बनाए गए हैं। इसमें 2981 एमबीबीएस डिग्री धारक परीक्षा देंगे। मेरिट के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को स्वास्थ्य विभाग में बतौर मेडिकल ऑफिसर की तैनाती मिलेगी।
विज्ञापन

यूएचएसआर में पांच व स्कॉलर रोजरी स्कूल में छह सेंटरों पर एचसीएमएस के लिए लिखित परीक्षा आज ली जाएगी। यह परीक्षा साढे़ 12 बजे से दो बजे तक होगी। इसमें 100 अंक के बहु विकल्प वाले सवाल पूछे जाएंगे, जिनका जवाब आवेदक को ओएमआर सीट पर देना होगा। प्रतियोगी परीक्षा में प्री क्लीनिकल, क्लीनिकल आदि विषयों से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर तय समय से एक घंटा पहले आना अनिवार्य होगा। यूएचएसआर के रजिस्ट्रार डॉ. एचके अग्र्रवाल ने बताया कि प्रदेश में पहली बार मेडिकल ऑफिसर की भर्ती के लिए हेल्थ विवि लिखित परीक्षा लेगा। इससे पहले यह परीक्षा हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन लेता था। इस भर्ती प्रक्रिया में अधिक समय लगता था। डॉक्टरों की रिक्त सीटों को जल्द भरने के लिए लिखित परीक्षा की जिम्मेदारी यूएचएसआर को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें