फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजी कोर्सों में आवेदन का मौका खत्म,  5 को लगेगी पहली मेरिट

Sat, 02 Jul 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
दाखिला - फोटो : file photo
विज्ञापन
प्रदेश के प्राइवेट और एडेड कॉलेजों में यूजी कोर्सों में आवेदन का मौका शुक्रवार को खत्म हो गया। आवेदन की अंतिम तिथि तक किसी कॉलेज में सीटों के सापेक्ष दो गुना आवेदन आए हैं तो किसी में सीट पूरी होने के भी लाले पड़ गए।
विज्ञापन


बता दें कि सरकारी, प्राइवेट और एडेड कॉलेजों में 24 मई को आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। सरकारी कॉलेजों में आवेदन की अंतिम तिथि बृहस्पतिवार को खत्म हो गई, जबकि प्राइवेट और एडेड कॉलेजों में शुक्रवार को अंतिम तिथि थी। अंडर ग्रेजुएट (यूजी) कोर्सों की मेरिट जारी होने के बाद 16 जुलाई को नए सत्र के लिए क्लास शुरू कर दी जाएगी। हालांकि छात्रों के पास पीजी कोर्सों में आवेदन करने के लिए 15 जुलाई तक का मौका है। जाट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार मलिक ने स्टाफ की बैठक लेकर अलग-अलग कोर्सों के लिए दाखिला कमेटी का गठन किया। सभी को दिशा-निर्देश दिए गए कि प्रमाण पत्रों की गहनता से जांच करें। 

जाट कॉलेज में इतने आए आवेदन 
कोर्स                               आवेदन 
बी.ए.                                    2055
बी.ए. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) 48
बी.ए. (शारीरिक शिक्षा)            954
बी.कॉम                               298
बी.एससी.(नान मेडिकल)            1580
बी.एससी.( मेडिकल)                437
बी.एससी.(कंप्यूटर साइंस)        100
बी.एससी.(इलेक्ट्रानिक्स)            21
बी.एससी.(आईटी)                 1323
बी.सी.ए.                         114
नोट : जाट कॉलेज में यूजी कोर्सों की 2500 सीटों के लिए 6930 छात्रों ने आवेदन किया है। 
------------
गौड़ कॉलेज में कुछ ऐसा रहा हाल 
कोर्स       आवेदन सीट
बीए प्रथम     425 
बीकॉम        80 
बीएससी मेडिकल 40 
बीएससी नॉन मेडिकल 80 
बीसीए                25
नोट : गौड़ कॉलेज में यूजी कोर्सों की 940 सीटों के लिए मात्र 650 आवेदन आए हैं। इसके अलावा हिंदू कॉलेज में 1200 सीटों के लिए लगभग 1500 छात्रों ने आवेदन किया है। 
विज्ञापन


कुछ ऐसा रहेगा मेरिट का शेड्यूल 
एमडीयू से संबद्ध कॉलेजों में 5 जुलाई को पहली मेरिट, 9 जुलाई को दूसरी और तीसरी मेरिट 13 जुलाई को जारी की जाएगी। कॉलेजों में 16 जुलाई से क्लास शुरू हो जाएगी। 15 जुलाई के बाद यदि कॉलेजों में सीटें खाली रहती हैं तो मेरिट के आधार पर 14 से 21 जुलाई तक 50 रुपये लेट फीस के साथ प्रवेश लिया जा सकता है। 26 जुलाई तक 50 रुपये प्रतिदिन लेट फीस और और इसके बाद 30 जुलाई तक 1000 रुपये लेट फीस से प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें