फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दो युवकों की हत्या, ठेकों पर फायरिंग की साजिश रच रहे दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रंजिश के चलते काहनी व सोनीपत जिले के रूखी गांव में दो युवकों की हत्या करने व शराब ठेकों पर फायरिंग की साजिश रच रहे दो युवकों को अपराध जांच शाखा द्वितीय ने सोमवार रात गिरफ्तार किया है। एक आरोपी सांपला खंड के गांव समचाना निवासी राहुल है जबकि दूसरा नाबालिग है। एक दिन पहले हुए गोगा हत्याकांड से आरोपियों का संबंध है या नहीं, इसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि दिल्ली बाईपास पर सोमवार शाम अंकित उर्फ बाबा गैंग के दिनेश उर्फ गोगा की हत्या के बाद अपराध जांच शाखा द्वितीय गश्त पर थी। सूचना मिली कि सोनीपत रोड पर बलियाणा गांव के मोड़ पर दो युवक हथियारों के साथ आ रहे हैं।
पुलिस ने नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। तभी बलियाणा गांव की तरफ से आ रहे युवक समचाना निवासी राहुल व उसके नाबालिग साथी को अभिरक्षा में लिया। तलाशी के दौरान राहुल के पीठू बैग से तीन पिस्तौल, 11 कारतूस और नाबालिग के पास एक देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन


काहनी और रूखी के दो युवकों की करनी थी हत्या
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनको जिले के गांव काहनी व सोनीपत जिले के गांव रूखी के एक-एक युवक की हत्या करनी थी। साथ ही रंगदारी व जबरन वसूली बढ़ाने के लिए शराब ठेके पर फायरिंग की साजिश थी। इससे पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी युवक राहुल से पूछताछ कर रहे हैं। आखिर उसका दिनेश उर्फ गोगा हत्याकांड में हाथ है या नहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें