फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार बहनें पहुंची सुनारिया जेल में भाइयों को राखी बांधने

विज्ञापन
रक्षाबंधन त्योहार पर जेल में बहने भाई को राखी बांधती। विज्ञप्ति
विज्ञापन
रोहतक। रक्षाबंधन के पर्व पर वीरवार को सुनारिया जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए करीब दो हजार बहनें पहुंची। राखी व तिलक लगाने का सामान जेल प्रशासन की तरफ से उपलब्ध कराया गया था।
विज्ञापन

प्रदेश के अंदर सुनारिया जेल को सबसे सुरक्षित माना जाता है, जहां राम रहीम भी सजा काट रहा है। रक्षाबंधन के पर्व पर हर साल की तरह इस बार भी हजारों बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंची। जेल प्रशासन की तरफ से इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। राखी व तिलक लगाने का सामान भी जेल प्रशासन की तरफ से उपलब्ध कराया गया था। सुरक्षा के लिए जेल प्रशासन ने जिला पुलिस से 25 महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगवाई थी। सुबह आठ बजे से शाम 4 बजे तक राखी बांधी गई। तीन बजे 1800 बहनें पहुंची। जेल अधीक्षक सुनील सांगवान ने बताया कि राखी बांधने की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
राम रहीम के नाम पहले से कम आई राखी
जेल प्रशासन के मुताबिक पहले राम रहीम के नाम से डाक विभाग से 3 हजार से ज्यादा राखी आई थी, लेकिन इस बार राखियां कम हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी गणना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें