फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: सुभाष नगर में आठ घंटे में दो सगे भाईयों की मौत, परिजन बोले एक करता था नशा

Sat, 16 Mar 2024 01:30 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक पुलिस को सूचना मिली कि सुभाष नगर निवासी कमल के बेटे 25 वर्षीय नवीन की मौत हो गई है, जबकि छोटे बेटे 23 वर्षीय अभिनव उर्फ बन्नू को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दोपहर सूचना मिली कि अभिनव ने भी दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के सुभाष नगर में संदिग्ध हालात में दो भाईयों की आठ घंटे के अंतराल के बीच मौत हो गई। दोनों को एक सप्ताह से दस्त लगे हुए थे। एक भाई को नशा करने का परिजन आदी बता रहे हैं, जबकि एक को बीमार बताया है। सिविल लाइन थाना पुलिस पोस्टमार्टम करवाएगी।

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली कि सुभाष नगर निवासी कमल के बेटे 25 वर्षीय नवीन की मौत हो गई है, जबकि छोटे बेटे 23 वर्षीय अभिनव उर्फ बन्नू को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दोपहर सूचना मिली कि अभिनव ने भी दम तोड़ दिया है। जबकि नवीन की घर पर ही मौत हुई थी। परिवार में मातम फैल गया। 

छोटे बेटे का करवाएंगे परिजन पोस्टमार्टम
परिजन दोपहर सिविल लाइन थाने में पहुंचे। बोले, बड़ा लड़के नवीन की बीमारी की वजह से घर पर ही मौत हुई। जबकि छोटा बेटा अभिनव नशा करने का आदी था। उसने अस्पताल में दम तोड़ा है। वे छोटे बेटे का ही पोस्टमार्टम करवाएंगे। पुलिस अब छोटे बेटे का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपेगी। दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार होगा। 
विज्ञापन


नशे से पहले भी उजड़ चुके हैं परिवार
शहर में नशे का नेटवर्क दूर तक फैला है। पहले भी नशे की वजह से मौत हो चुकी हैं। मस्तनाथ विवि के हास्टल में छात्र का शव मिला था। आरोप था कि उसे नशे के इंजेक्शन दिए गए। आजादगढ़ में दो महिलाओं की हत्या हो चुकी है। आरोप है कि नशे के लिए पैसे न देने पर बेटों ने ही हत्या की है। खोखराकोट इलाके में एक युवक का झाड़ियों में शव मिला था। आरोप है कि एक दंपति ने उसे नशे की ओवरडोज दी। ताकि वह उनके घर पर काम करता रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें