फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak Crime: शहर में दो हत्याएं, दिनदहाड़े युवती का रेता गला; युवक को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

Thu, 25 Dec 2025 12:31 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर रोहतक

सार

रोहतक में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और युवती की हत्या का मामला सामने आया है। युवती की हत्या दिनदहाड़े गला रेतकर की गई। वहीं, युवक की हत्या चाकू से गोदकर देर रात में की गई। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
युवती की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है।  पहली घटना सोनीपत स्टैंड में पेश आई है। जहां देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अंकित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंकित फूलों की दुकान करता था। वह देर शाम घर से फूल लेने के लिए अपनी गाड़ी में दिल्ली निकला था। इसी दौरान रात में गाड़ी को साइ़ड देने की बात को लेकर कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। अंकित पर बदमाशों ने पहले गोली चलाने का प्रयास किया और जब पिस्टल नहीं चली तो उस पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच 

गंभीर रूप से घायल अंकित को परिजन तुरंत रोहतक स्थित पीजीआई में लेकर पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की गला रेतकर हत्या 

वहीं दूसरी घटना रोहतक के ही माता दरवाजा क्षेत्र की है जहां एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक महिला इलाके में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। महिला की गला रेतकर हत्या की गई।   सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक युवक ने माता दरवाजा चौक पर पार्लर संचालिका कसाई वाला चौक निवासी माया (28) की हत्या कर दी। सुबह करीब 9:00 बजे युवती ने  पार्लर खोला था। इसके कुछ देर बाद युवक आया और चंद मिनट के बाद वापस लौट गया। बाद में माया का एक रिश्तेदार वहां पहुंचा तो हत्या का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। डीएसपी रवि खुंडिया ने मौके का मुआयना किया व जरूरी निर्देश दिए। एफएसएल स्पेशल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया ने वारदातस्थल से साक्ष्य उजुटाए।

पुलिस दोनों ही मामलों में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। इन घटनाओं के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें