फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डेंगू के दो और मरीज मिले, आंकड़ा 57 पहुंचा

Tue, 28 Oct 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
28जेएनडी11: गांव में पानी की टंकी में लारवा की जांच करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में दूसरे दिन डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। इससे पहले सोमवार को भी जिले में तीन केस डेंगू के सामने आए थे। इसके चलते अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 59 तक पहुंच गई। अब तक चिकनगुनिया के छह मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को जिले में प्रतिदिन दो से तीन मामले नए मिल रहे हैं। मंगलवार को नरवाना में हरिनगर कालोनी से 43 वर्षीय युवक डेंगू से संक्रमित मिला है। इसके अलावा शहर की एकता नगर कॉलोनी से 26 वर्षीय चेतन डेंगू से संक्रमित मिला।
इसके कारण डेंगू का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। यह स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंताजनक है। अगर इस पर अभी नियंत्रण नहीं हुआ तो यह आंकड़ा खतरनाक स्तर पर जा सकता है। इसको गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं ताकि इसकी गति पर नियंत्रण पाया जा सके।
विज्ञापन

अब तक सबसे ज्यादा मामले शहर की कालोनियों में ही आए हैं। ग्रामीण क्षेत्र का आंकड़ा कम है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता में कोई कमी नहीं छोड़ी। इसके बावजूद भी लोगाें की लापरवाही के कारण यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को उपचार के लिए भर्ती किया हुआ है। अब स्वास्थ्य विभाग इनके घरों के आसपास लार्वा को खत्म करने के लिए फॉगिंग करवाएगा। अगर इनके परिजन भी बीमार हैं तो उनके भी रक्त के सैंपल लेकर डेंगू की जांच करवाई जाएगी।
इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए हैं ताकि डेंगू के लारवा को नष्ट किया जा सके और क्षेत्र में अन्य लोगों को डेंगू से बचाया जा सके। जिले में लोगों को डेंगू व मलेरिया से जागरूक करने के लिए 200 से ज्यादा टीमों को शहर की कॉलोनियों व गांवों में लगाया हुआ है।
इसके बावजूद जिले में डेंगू के मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंताजनक है। अगर इस तरह से मामले बढ़े तो जिले के लोगों के लिए भी खतरे से खाली नहीं है।
वर्जन
जिले में डेंगू के मामले अब तक 59 हुए हैं। इनकी रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों की लापरवाही के कारण डेंगू का लारवा बनता है। हर व्यक्ति को अपने आसपास साफ सफाई रखनी चाहिए ताकि इससे बचा जा सके।-डॉ. बिजेंद्र ढांडा, नोडल अधिकारी मलेरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें