फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दो माह बाद भी नहीं आई लैब से केमिकल रिपोर्ट, महिला के शव की शिनाख्त अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई क्वार्टरों के पीछे रेलवे लाइन के पास 24 जुलाई को महिला की हत्या कर फेंके गए हाथ व धड़ के मामले में केमिकल रिपोर्ट दो माह बाद भी नहीं आई है। इस कारण जीआरपी महिला के परिजनों व हत्या करने वाले आरोपी का पता नहीं लगा सकी।
विज्ञापन

पीजीआई क्वार्टरों के पीछे रेलवे लाइन किनारे महिला की हत्या करके शव के अंग फेंके गए थे। शव को बरामद करने के लिए जीआरपी ने 25 जुलाई को करीब नौ घंटे पांच किलोमीटर तक का क्षेत्र खंगाला था। घटनास्थल पर केमिकल से सनी प्लास्टिक की दो बाल्टी मिली थीं लेकिन दो माह बाद भी रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण जीआरपी के हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन

लैब से रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। - जोगेंद्र, जीआरपी थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें