फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से झारखंड के दो श्रमिकों की मौत

Sat, 16 May 2026 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आउटर बाईपास के नजदीक लाढ़ौत रोड पर वीरवार शाम साढ़े 4 बजे ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से झारखंड निवासी डेविड तिंगा (31) व इब्राहिम (41) की मौत हो गई। अर्बन एस्टेट थाने में चालक धर्मेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है जो यूपी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कृपाल नगर निवासी विकास ने बताया कि वीरवार शाम कार से भैयापुर-लाढ़ौत रोड से अपने मशरूम फार्म पर जा रहे थे। रास्ते में आउटर बाईपास के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली आ रही थी। चालक की लापरवाही से ट्रैक्टर-ट्राॅली सड़क किनारे खेतों में पलट गई।
चालक के पास बैठे दोनों युवक नीचे दब गए। एक युवक के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया उतर गया जबकि दूसरे के ऊपर से ट्राॅली का पहिया उतर गया। उन्हें श्रमिकों और राहगीरों की मदद से पीजीआई ले जाया गया जहां घायल झारखंड के रांची जिले के गांव प्रयागो निवासी डेविड तिंगा व रांची के गांव मिशनकोचा निवासी इब्राहिम मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को परिजन न आने के कारण शव डेड हाउस में रखे गए हैं। आने के बाद पोस्टमार्टम होगा। जांच अधिकारी एएसआई उधम सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक धर्मेंद्र को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें