फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 90 हजार की ठगी के आरोप में हिसार के दो भाई गिरफ्तार

Fri, 01 Aug 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने 90 हजार की ठगी के आरोप में लाखन माजरा पुलिस ने हिसार जिले के गांव रावलवास निवासी राजेश व मुकेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी सगे भाई हैं।
विज्ञापन

प्रभारी थाना लाखन माजरा निरीक्षक समरजीत ने बताया कि गिरावड़ निवासी साक्षी ने शिकायत दी कि 28 जून को उसने टेलीग्राम पर एक विज्ञापन देखा, जिसके माध्यम से एक बेवसाइट पर रुपये लगाकर कमीशन के साथ वापस देने की बात कही। साक्षी ने आरोपियों की बातों में आकर 90 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
पुलिस ने ठगी का केस दर्ज कर जांच की तो पता चला कि वारदात में हिसार जिले के गांव रावलवास निवासी दो भाई मुकेश व राजेश शामिल हैं। दोनों ने अलग-अलग बैंकों में अपने 11 खाते खुलवाकर अपने पास के गांव के लड़के को बेच दिए थे।
विज्ञापन

इसके अलावा, भी दोनों आरोपियों ने अपने गांव व आसपास के गांव से 10-12 खाते और लेकर युवक को दे दिए। दोनों आरोपी इन खातों में आई राशि को निकालकर सीडीएम मशीन से युवक के दिए गए अलग-अलग खातों में भेज देते थे। अपना कमीशन ले लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें