फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वित्त विभाग से मिलनी है एचकेआरएन की स्वीकृति

Fri, 01 Aug 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआईएमएस के अनुबंधित कर्मचारियों ने देवीलाल पार्क में खुद को एचकेआरएन (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) में शामिल करने की मांग उठाई। यहां हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार से समस्या का शीघ्र समाधान करने की गुहार लगाई है। कर्मचारियों ने शुक्रवार को न्याय दिलाओ महासम्मेलन करने का फैसला लिया जाएगा। इसमें कर्मचारियों ने 36 बिरादरी, सभी किसान संगठन, मजदूर संगठन और कर्मचारी संगठन को आमंत्रित किया है। इधर, संस्थान प्रबंधन ने एचकेआरएन की फाइल को वित्त विभाग के पास फाइल होने का दावा किया है। यहां से स्वीकृति मिलने पर ही रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन

अभिषेक, रोहित और अन्य कर्मचारियों ने कहा कि प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं हो रही है। कर्मचारी लगातार हड़ताल पर हैं। सरकार इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करे। ऐसा नहीं होने पर कर्मचारी बड़ा कदम उठाने को विवश हाेंगे। इसी कड़ी में शुक्रवार को न्याय दिलाओ महासम्मेलन करने का फैसला लिया गया है। यहां विभिन्न सहयोगियों के साथ अगली रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसी के अनुसार अगला कदम उठाया जाएगा।
इधर, स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि कर्मचारियों के मामले को लेकर प्रयास जारी है। इस बारे में लगातार सरकार और संबंधित अधिकारी से बात की जा रही है। यह फाइल वित्त विभाग में है। यहां से स्वीकृति मिलते ही कर्मचारियों को एचकेआरएन में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें