फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़ पैसे निकालने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शीला बाईपास के पास कार का शीशा तोड़कर साढ़े 62 हजार रुपये निकालने के आरोप में पुलिस ने तिलक नगर के नवीन व कमल कॉलोनी के अजय उर्फ लोहा को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयबीर सिंह ने बताया कि शीला बाईपास से आगे दिल्ली रोड पर एक निजी होटल के मालिक कुलदीप ग्रेवाल ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था वह 29 जनवरी की रात करीब 9 बजे कार लेकर आया। कार को होटल के पास खड़ा कर दिया। इसी बीच एक युवक आया और कहा कि उसका मोबाइल गुम हो गया है। उसे ढूंढ रहे हैं। इसके बाद होटल मालिक चला गया। वापस आकर देखा तो कार का आगे का शीशा टूटा हुआ था। गाड़ी के डेस बोर्ड के अंदर से 62 हजार 500 रुपये की नकदी गायब थी। यह राशि होटल मालिक कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए लेकर आया था। शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद तिलक नगर निवासी नवीन उर्फ नितिन व कमल कॉलोनी निवासी अजय उर्फ लोहा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें