फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बस को मारी टक्कर, एक की मौत, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोगामेड़ी जा रहे श्रद्धालुओं की बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत, 8 घायल
विज्ञापन

महम बाईपास के पास हादसा, अलीगढ़ से गोगामेड़ी जा रहे थे, घायल पीजीआई में उपचाराधीन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। महम बाईपास हिसार रोड पर श्रद्धालुओं से भरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी। इस हादसे में अलीगढ़ से गोगामेडी जा रहे श्रद्धालुओं में से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल रवि ने बताया कि यूपी के अलीगढ़ से श्रद्धालुओं की एक बस गोगामेड़ी धाम जा रही थी। शनिवार को महम बाईपास पर एक ट्रक ने पीछे से बस को टक्कर दे मारी। हादसे में अलीगढ़ निवासी 55 वर्षीय सीताराम की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। इन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें