फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने ऑटो को मारी टक्कर, चौकीदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भिवानी रोड पर सत जिंदा कल्याणा कालेज मोड़ पर ट्रक चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मुरादपुर टेकना निवासी नफेसिंह (62) सड़क पर गिर गया। ऊपर से ट्रक का पहिया गुजरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह गांव में चौकीदार का कार्य करता था। ट्रक चालक के खिलाफ कलानौर थाने में लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मुरादपुर टेकना निवासी नीटू ने दी शिकायत में बताया कि उसके पिता सोमवार को कलानौर गए थे। दोपहर गांव निवासी राजकुमार का फोन आया। उसने बताया कि वह और उसके पिता नफेसिंह एक ही ऑटो में सवार होकर घर आ रहे थे। जब सत जिंदा कल्याणा कालेज मोड़ पर पहुंचे तो तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो का संतुलन बिगड़ गया। उसमें सवार नफेसिंह नीचे सड़क पर गिर गए। ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गजर गया। बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर कलानौर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। इसके बाद ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें