बहुअकबरपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। भाली चौक के पास हुए हादसे में ट्रैक्टर चल रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में चरखी दादरी के गांव ऊण निवासी सुरेश ने कहा कि वह शनिवार को अपने छोटे भाई सतीश के साथ शनिवार को ट्रॉली में गन्ने लादकर शुगर मिल भाली आनंदपुर गए थे। वहां पर गन्ना उतारने के बाद दोनों घर लौट रहे थे तो शुगर मिल से भाली चौक पार करते ही पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर चला रहा भाई सतीश नीचे गिर गया। अधिक चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।