सीनियर स्टेट फुटबॉल लीग चौंपियनशिप के लिए आयोजित ट्रायल में मौजूद खिलाड़ी। विज्ञप्ति
रोहतक। क्षेत्र के गांव बहुअकबरपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के फुटबॉल मैदान में सीनियर स्टेट फुटबॉल लीग चैंपियनशिप के लिए ट्रायल लिया गया। इसमें जिले के प्रतिभावान खिलाडि़यों ने भाग लेकर दमखम दिखाया। यहां हरियाणा फुटबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु ग्रोवर मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता फुटबॉल संघ के जिलाध्यक्ष नवीन ढुल ने की।
मुख्य अतिथि ने कहा कि हरियाणा के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। जिले में होने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। हरियाणा फुटबॉल संघ प्रतिभा निखारने का काम कर रहा है।
फुटबॉल संघ के जिला अध्यक्ष नवीन ढुल व सचिव प्रवीण बल्हारा ने कहा कि 3 से 6 अगस्त तक सीनियर स्टेट फुटबॉल लीग चैंपियनशिप का आयोजन बहुअकबरपुर व रोहतक में होने जा रहा है। इसके लिए रोहतक फुटबॉल एसोसिएशन को हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन ने मान्यता दे दी है। इससे पहले भी रोहतक की टीम सीनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में पहला व दूसरा स्थान प्राप्त कर चुकी है।
इस मौके पर रेफरी सुरेंद्र, अनिल, दीपक, रविंद्र, राकेश, पंकज नैन, विक्रांत, अनिल भारद्वाज, प्रवीण, राकेश, नीतू एवम बलजीत उपस्थित रहे।