22...बोहर के मिनी स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेलों में भागीदारी के जिला टीम के ट्रायल में पहुंचे
रोहतक। खेल विभाग की ओर से राज्यस्तरीय खेलों में जिले की टीम की भागीदारी के लिए रविवार को खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। बोहर के मिनी स्टेडियम में सुबह आठ बजे हैंडबॉल ट्रायल हुआ। इसमें लड़कों के वर्ग में 67 और महिला वर्ग में 42 खिलाड़ियों ने भाग लिया। महिला व पुरुष वर्ग की टीम के लिए 16-16 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
सेक्टर-6 स्थित आरजीएससी में जिलास्तरीय एथलेटिक टीम के लिए सुबह 8 और दोपहर 3 बजे वॉलीबॉल के ट्रायल हुए। छोटू राम स्टेडियम में बैडमिंटन टीम के ट्रायल हुए। इसमें महिला एवं पुरुष वर्ग के चार-चार खिलाड़ियों का चयन किया गया।
छोटू राम स्टेडियम में बास्केटबॉल और माजरा के जिम अकादमी में जिलास्तरीय तैराकी टीम के लिए ट्रायल शाम 4 को हुए। जिला खेल अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि अंबाला में 11 से 13 नवंबर को होने वाली स्टेट चैंपियनशिप में खिलाड़ी भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि हैंडबॉल टीम के लिए मकड़ौली, खेड़ी महम, बोहर, मदीना, कारोर, सीसर खास, जसिया के खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया।