रोहतक। जगदीश कॉलोनी से नई अनाज मंडी में जा रहे एक ट्रांसपोर्टर पर मालगोदाम रोड पर शनिवार सुबह साढ़े 6 बजे चार-पांच युवकों ने घेर कर डंडों से हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक डोभ गांव निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह नई अनाज मंडी में ट्रांसपोर्टर है। सुबह साढ़े छह बजे घर से स्कूटी पर मंडी में जा रहा था। मालगोदाम रोड से मंडी की तरफ मुड़ने लगा तो चार-पांच युवकों ने घेर लिया और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। एक युवक कह रहा था कि इसे गोली मार दो।