रोहतक। किसानों की बहू बेटियों के बारे में कृषि मंत्री जेपी दलाल की शर्मनाक टिप्पणी पर 36 बिरादरी के किसानों में आक्रोश पनपा हुआ है। शनिवार को सनसिटी में किसान और खाप प्रतिनिधियों की हुई बैठक में सर्व खाप संयोजक महेंद्र सिंह नांदल ने यह बात कहीं। बैठक में किसानों की बहू बेटियों पर की गई टिप्पणियों पर गहरा रोष प्रकट किया गया।
उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री का तुरंत प्रभाव से त्यागपत्र ले लेना चाहिए। इस दौरान खाप चौरासी प्रधान हरदीप अहलावत, हुड्डा खाप के पूर्व प्रधान धर्मपाल हुड्डा, सर्वखाप प्रवक्ता कैप्टन जगबीर मलिक, देशवाल खाप प्रतिनिधि सुरेश देशवाल , मलिक खाप प्रतिनिधि राजवीर मलिक, पार्षद कदम अहलावत, पूर्व प्रिंसिपल रणवीर सिंह नरवाल, रणधीर सिंह मलिक पूर्व डीएसपी उपस्थित रहे।