कलानौर में रविवार को कपड़ा व्यापारी से हुई लूट की घटना से सर्व समाज व्यापार मंडल व व्यापार मंडल में रोष है। सोमवार को सभी व्यापारी वर्ग एकत्रित हो कर पुलिस चौकी में पहुंचे और दोषियों को पकड़ कर कार्रवाई करने की मांग उठाई।
रविवार को कलानौर बस स्टैंड के नजदीक मालपोश निवासी विकास की दुकान में घुसकर तीन युवक 2500 रुपये और 5400 रुपये के कपड़े लेकर फरार हो गए थे। सर्व समाज व्यापार मंडल के प्रधान जसबीर दांगी ने बताया कि आज कोई भी व्यापारी सुरक्षित नहीं है। दिन दहाड़े बदमाश बंदूक के बल पर लूट की वारदाततेो अंजाम दे रहे, परंतु फिर भी प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। वहीं चौकी प्रभारी सुभाष ने व्यापार मंडल को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर मुकेश जांगड़ा, सुरेश मेहरा, सुनील राणा, डॉ. राहुल, अमित रोहिल्ला, महेश जांगड़ा, संदीप, कृष्ण ,सुनील सैनी, नितिन गुरान ,नवीन जांगड़ा, सोनू सैनी, अश्वनी, रोहताश, डॉ. दीपक, संजय आदि मौजूद रहे।
टीमें गठित आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है , जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे। व्यापारियों को भयमुक्त वातावरण देने में अपना शत-प्रतिशत देंगे। बढ़ती हुई वारदातों पर लगाम लगेगा।
देशराज सिंह, थाना प्रभारी कलानौर