फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गृह मंत्री अनिल विज से मिले महम बार सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। महम बार एसोसिएशन के सदस्य मांगों को लेकर सोमवार को भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा के नेतृत्व में गृह मंत्री अनिल विज से मिले। अनिश्चितकालीन धरने के आठवें दिन एसोसिएशन ने धरने की कमेटी बनाई। वकीलों ने बताया कि उनकी मांग है कि बहुअकबरपुर थाने को सब डिविजन कोर्ट महम से जोड़ा जाए।
विज्ञापन

इसी संदर्भ में वकीलों ने गृह मंत्री अनिल विज को अपना मांग पत्र सौंपा। मीडिया प्रभारी एडवोकेट जितेंद्र सैनी ने बताया कि गृह मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द इसका नक्शा बनवाकर मांग को पूरा करेंगे। गृह मंत्री से मिलने वालों में पूर्व प्रधान प्रदीप ढाका, वेद प्रकाश अहलावत, राजेश गोयत, परवीन कुमारी अहलावत, दीक्षांत सिवाच, सुशील ठाकुर, जितेंद्र सैनी, नीलम राणा शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें