फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में ट्यूबवेल की पाइप लटक कर ट्रैक्टर चालक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। थाना आईएमटी इलाके में ट्रैक्टर चालक युवक ने एक खेत में ट्यूबवेल की पाइप से लटककर आत्महत्या कर ली। उसका शव वीरवार देर शाम प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कैलाशचंद ने बताया कि पुलिस को किसी ने एक युवक का शव फंदे पर लटका होने की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बोहर के एक खेत में ट्यूबवेल की पाइप से लटके युवक का शव कब्जे में लिया। इसकी पहचान गढ़ी बोहर निवासी 35 वर्षीय वीरेंद्र के रूप में हुई। उसके दो बच्चे हैं। युवक के आत्महत्या करने की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई में रखवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों ने किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया है। शुक्रवार को परिजनों के बयान पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें