फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त से टोल पर पास बनवाना हो जाएगा महंगा 

Sun, 14 Aug 2016 02:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
टाोल
विज्ञापन
प्रदेश के नेशनल हाईवे पर बने टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले लोगों को प्रदेश सरकार की ओर से तगड़ा झटका लगा है। टोल टैक्स के लिए बनने वाले पास के लिए मिलने वाली सब्सिडी नीति को प्रदेश सरकार ने रिन्यू नहीं किया है। इस कारण 15 अगस्त से बनने वाले पास का पूरा पैसा ग्राहक को ही देना होगा। जबकि पहले 235 रुपये के बनने वाले मासिक पास का केवल 60 रुपये ग्राहक को देना होता था, शेष 175 रुपये प्रदेश सरकार देती थी। लेकिन सब्सिडी पॉलिसी रिन्यू नहीं होने से अब पूरी राशि ग्राहक को देनी होगी। 
विज्ञापन


मकड़ौली टोल प्लाजा के सीजीएम मेजर सतानंद चौहान ने बताया कि सरकार ने अपनी सब्सिडी नीति को इस साल रिन्यू नहीं किया है। इस कारण 15 अगस्त से टोल प्लाजा के आसपास रहने वाला जो भी ग्राहक टोल टैक्स का मासिक पास बनवाएंगे उन्हें पूरा पैसा देना होगा। चौहान ने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) की नीति के तहत ही अब टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले लोगों के पास बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार पास की सब्सिडी नीति को हर साल 15 अगस्त से पहले रिन्यू करती है, लेकिन इस साल अभी तक कोई फैसला नहीं किया है। 

बता दें कि पिछले साल भी प्रदेश सरकार ने सब्सिडी नीति को समय से रिन्यू नहीं किया था। लेकिन करीब एक माह बाद सरकार ने पॉलिसी को रिन्यू कर दिया। इस साल भी उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार नीति को रिन्यू कर देगी। रोहतक जिले के आसपास चार टोल प्लाजा हैं। एक टोल प्लाजा के करीब 20 किलोमीटर की आबादी को सब्सिडी पर पास बनाये जाते हैं। सरकार की ओर से सब्सिडी नीति को रिन्यू नहीं करने से प्रदेश की बड़ी संख्या इससे प्रभावित होगी। यही नहीं टोल प्लाजा पर आये दिन विवाद भी खड़ा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें