रोहतक। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) एक अप्रैल से नई टोल दरें लागू करने जा रहा है। नई दरों के तहत कार चालकों को 5 रुपये और बस व ट्रक चालकों को 10 रुपये अधिक शुल्क देना होगा।सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने नई टोल दरें लागू करने की मंजूरी दे दी है।
रोहतक शहर से होकर निकलने वाले अलग-अलग हाईवे पर मकड़ौली और मदीना टोल बूथ पड़ते हैं। एक अप्रैल से इन टोल बूथों पर नया शुल्क लागू होने जा रहा है। इसका असर यहां से प्रतिदिन गुजरने वाले करीब 40 हजार वाहन चालकों पर पड़ेगा।
ओवरसीज वाहनों पर 25 रुपये की बढ़ोतरी
मकड़ौली टोल बूथ के मैनेजर विनोद कुमार ने बताया वर्ष 2025-26 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। एनएचएआई ने बढ़ी शुल्क की सूची जारी कर दी है। व्यावसायिक छोटे वाहन और मिनी बस के टोल शुल्क में 5 से लेकर 10 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, बस और ट्रक के शुल्क में 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। एचसीएम और ईएमई वाहनों पर भी 15 रुपये शुल्क सिंगल यात्रा पर बढ़ाया गया है। ओवरसीज वाहनों पर 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कुल मिलाकर व्यावसायिक वाहनों को संचालित करने पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
मकड़ौली टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल 2025 से लागू होने वाली नई दरें
वाहन सिंगल यात्रा दोनों तरफ मासिक पास
कार 85 130 2915
जीप, वैन व लाइट मोटर 140 210 4710
बस और ट्रक 295 445 9865
एचसीएम, ईएमई या एमएवी 465 695 15470
ओवरसीज वाहन 565 850 18835
-
यह हैं पुरानी टोल दरें
वाहन सिंगल यात्रा दोनों तरफ मासिक पास
कार 85 125 2815
जीप, वैन व लाइट मोटर 135 205 4550
बस और ट्रक 285 430 9525
एचसीएम, ईएमई या एमएवी 450 670 14940
ओवरसीज वाहन 545 820 18190