फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाजार में शौचालय खुले मिले, लघु सचिवालय में लटक रहा ताला

विज्ञापन
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।
विज्ञापन
शहर में नगर निगम ने सार्वजनिक शौचालय तो खोल रखे हैं, लेकिन सुविधाएं दोबारा दुरुस्त न करने से व्यापारी परेशान हैं। पाइप से पानी टपक रहा है तो कहीं शौचालय खराब पड़ा है। अधिकारियों की नाक के नीचे तो लघु सचिवालय में ताले तक लटक रहे हैं, साथ ही आईएमटी चौक पर तो शौचालय चालू होना तो दूर की बात टाॅयलेट सीट टूटी हुई हैै और टोंटी तक गायब है।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में सार्वजनिक शौचालयों को लेकर अलग से अंक तय हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर आने वाली टीम जब शहरवासियों से स्वच्छता को लेकर सवाल पूछा जाता है कि सार्वजनिक शौचालय की स्थिति कैसी है। ऐसे में नगर निगम ने शहर में 81 के करीब सार्वजनिक शौचालय बाजार, पार्कों, चौक व चौराहों से लेकर मुख्य सड़कों के किनारे 2017 से 2019 के बीच में बनाए। सरकारी विभागों व लघु सचिवालय में बने सार्वजनिक शौचालय पहले से संबंधित विभागाें ने बनवा रखे हैं। बाजारो व प्रमुख सड़क मार्गों के शौचालयों के संचालन की जिम्मेदारी नगर निगम ने निजी एजेंसी को दे रखी है। पार्कों में बने शौचालयों की जिम्मेदारी एनजीओ व आरडब्ल्यूए को दे रखी है। दूसरे विभाग खुद अपने शौचालयों का संचालन करते हैं। राजकीय महिला काॅलेज के सामने व नए बस स्टैंड के पास नगर निगम ने महिलाओं के लिए स्पेशल पिंक शौचालय बना रखे हैं, जहां महिला सफाईकर्मी की जिम्मेदारी रहती है।

किला रोड बाजार में महिलाओं को लगानी पड़ रही लाइन
शहर में किला रोड मार्केट को सबसे ज्यादा व्यस्त बाजार है, जहां 99 प्रतिशत ग्राहक महिलाएं हैं। निगम ने बाजार के दोनों तरफ एक-एक शौचालय बना रखा है। शहीद भगत सिंह पार्किंग के अंदर बना शौचालय पुरुषों के लिए, जबकि भिवानी स्टैंड की तरफ सड़क के बीचोबीच बना शौचालय महिलाओं के लिए है। महिलाओं के शौचालय में तीन सीट लगी हैं। इसके बावजूद महिलाओं की लाइन लगी रहती है। महिला दुकानदार कृष्णा ने मांगी की कि एक और शौचालय बनाया जाए। पुरुष शौचालय के सामने दुकान चला रहे महेंद्र सिंह ने कहा कि एगजॉस्ट फैन (हवा बाहर फेंकने वाला पंखा) खराब पड़ा है, उसे चालू करवाया जाए।
विज्ञापन

शहर के बीचोबीच स्थित लघु सचिवालय की हर मंजिल पर सार्वजनिक शौचालय बने हैं। ज्यादातर अंदर से कबाड़ हो चुके हैं। समाज कल्याण विभाग के पास दिव्यांग लोगों के लिए बनाए गए शौचालय पर कई दिन से ताला लटका है। आईएमटी चौक पर निगम की ओर से बनाया गया शौचालय क्षतिग्रस्त हो चुका है। अंदर टायलेट सीट टूटी पड़ी है। टोंटी तक गायब हैं।

........
ये बोले व्यापारी नेता
पालिका बाजार में बना सार्वजनिक शौचालय में सफाई होती है। एक कर्मचारी तैनात रहता है। व्यापारी सुविधा से संतुष्ट हैं, बाजार के दूसरी तरफ सिविल अस्पताल के साथ लगते शौचालय में सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए।
- गुलशन निझावन, प्रधान पालिका बाजार एसोसिएशन।
...
किला रोड बाजार में दिल्ली गेट की तरफ शौचालय की स्थिति ठीक है, लेकिन भिवानी स्टैंड की तरफ बने शौचालय की तीन में एक सीट खराब है। उसे ठीक किया जाए। बाजार में महिला ग्राहकों की संख्या को देखते हुए सीटों की संख्या और बढ़ाई जाए।
- दीपक पुनियानी, उप प्रधान किला रोड मार्केट एसोसिएशन
...
सुभाष रोड पर लोक निर्माण विभाग के सामने सार्वजनिक शौचालय बना हुआ है। शौचालय खुला तो रहता है, लेकिन सही ढंग से बनाया नहीं गया। सीट बदली जाए, क्योंकि गंदगी नीचे जाकर दोबारा ऊपर आती है।
- रोशन गर्ग, प्रधान सुभाष रोड दुकानदार एसोसिएशन
...
बाजारों में ज्यादातर शौचालय चालू हालत में हैं। कहीं कोई कमी है तो उसे दूर करवा दिया जाएगा। आईएमटी चौक पर बना शौचालय नगर निगम का नहीं है। साथ ही लघु सचिवालय में बने शौचालयों का संचालन संबंधित विभाग करते हैं।
- मनदीप धनखड़, कार्यकारी अभियंता नगर निगम।

-
बाजारों में सफाई की नहीं उचित व्यवस्था, रोज नहीं लग रही झाड़ू
बाजार में सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। किला रोड के व्यापारियों का कहना है कि बाजार में पहले रेहड़ी आती थी, लेकिन अब तो केवल ट्राॅली आती है। रोज झाड़ू नहीं लगाई जा रही है। सीवर का पानी का पानी ओवरफ्लो होकर बाजार में बहने लगता है। वहीं, सुभाष रोड के व्यापारियों का कहना है कि निगम के सफाईकर्मी रोज नहीं आते। शनिवार व रविवार को आते ही नहीं। सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। वहीं, पालिका बाजार के व्यापारियों का कहना है कि नियमों के तहत बाजार में दो बार सफाई होनी चाहिए, लेकिन मनमर्जी से सफाईकर्मी आते हैं। कई बार सप्ताह में चार दिन आते कभी तीन दिन आ रहे हैं। पूछने पर कहते हैं कि उनकी ड्यूटी दूसरी जगह लगा दी गई।
गलियों व बाजारों की सफाई का नगर निगम ने ठेका दिया था, लेकिन दूसरी पार्टी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। लंबे समय से जोन एक व जोन दो में सफाई के टेंडर का केस अदालत में विचाराधीन है। अब अप्रैल में सुनवाई होनी है। निगम में सफाईकर्मियों की संख्या कम है। इस कारण दिक्कत आती है। फिर भी हर संभव व्यवस्था को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं।
- भूपेंद्र सिंह, संयुक्त आयुक्त नगर निगम।
.....
निगम में 625 सफाई कर्मी हैं, जबकि जनसंख्या 6 लाख के करीब है। जोन एक व जोन दो की सफाई का टेंडर अदालत में होने के कारण नया टेंडर नहीं हो रहा है। अधिकारी मौजूद सफाईकर्मियों पर दोहरा दबाव डाल रहे हैं। पहले गलियों व बाजार, फिर मुख्य सड़कों की सफाई करनी पड़ती है। इस कारण दिक्कत आ रही है।
- संजय बिड़लान, प्रधान नगर निगम कर्मचारी संघ।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें