फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एफडीडीआई में आवेदन का आज अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। फुटवियर डिजाइन और डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) में सत्र 2026 के लिए एडमिशन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कार्यकारी निदेशक सरिता दुहन ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि आज (मंगलवार) समाप्त हो रही है।
विज्ञापन

हालांकि, जिन अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें 30 अप्रैल तक लेट फीस के साथ फॉर्म भरने का मौका दिया गया है। प्रवेश प्रक्रिया ऑल इंडिया सेलेक्शन टेस्ट के माध्यम से पूरी की जाएगी।
आवेदन में त्रुटि सुधारने के लिए 21 और 22 अप्रैल को एडिटिंग विंडो खोली जाएगी जिससे अभ्यर्थी अपने फॉर्म में आवश्यक बदलाव कर सकेंगे। इसके बाद 1 मई को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा 10 मई को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

संस्थान में डिजाइन और मैनेजमेंट क्षेत्र के विभिन्न कोर्स बीडेस इन फुटवियर डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, बीडेस इन फैशन डिजाइन और एमबीए इन रिटेल मैनेजमेंट उपलब्ध हैं। एफडीडीआई देश के प्रमुख डिजाइन संस्थानों में शामिल है जहां पढ़ाई के बाद छात्रों को बेहतर प्लेसमेंट के अवसर मिलते हैं।

संस्थान प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे टेस्ट की तैयारी रखें। सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि आवेदन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें