रोहतक। महम क्षेत्र से रोहतक शहर में पढ़ने आने वाली छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। रोडवेज ने विशेष महिला बसों का समय निर्धारित कर दिया है। इससे छात्राओं को रोहतक आने व जाने में परेशानी नहीं होगी। इन बसों के सुचारू रूप से संचालन को लेकर रोडवेज अधिकारियों की तैनाती की गई है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार जिला प्रशासन व परिवहन विभाग की ओर से महम क्षेत्र में विभिन्न रूटों पर 20 महिला बसों का संचालन किया गया है। इन बसों को सुचारू रूप से संचालन की निगरानी के लिए परिवहन विभाग की ओर से निरीक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसी कड़ी में रोडवेज प्रशासन ने इन महिला बसों के संबंधित गांव से चलने व रोहतक से वापसी के लिए समय निर्धारित किया है।
कब कितने बजे कहां से चलेंगी रोडवेज बसें
- महम से सीसर, किशनगढ़, बलंभा, खरकड़ा, मदीना व बहुअकबरपुर से होते रोहतक आने वाली बस सुबह 7 बजे महम से चलेगी। यह 2:50 पर रोहतक से रवाना होगी।
- महम से भराण व मदीना होते हुए रोहतक आने वाली बस सुबह 7:15 बजे महम से चलेगी। यह शाम तीन बजे रोहतक से वापस चलेगी।
- महम से मातो भैणी, भैणी महाराजपुर, भैरो भैणी, महम, खरकड़ा व मदीना होते हुए रोहतक आने वाली बस 7 बजे चलेगी। य 3:10 पर वापस रोहतक से चलेगी।
- सैमाण, बडाली, महम, खरकड़ा, मदीना, बहु होते हुए रोहतक आने वाली बस सुबह 7 बजे चलेगी। यह 3:05 पर वापस रवाना होगी।
- निंदाना, गुगाहेड़ी, खरक-बैंसी, लाखनमाजरा व चांदी से रोहतक आने वाली बस सुबह 7:20 बजे चलेगी। यह शाम 3 बजे वापस जाएगी।
- मोखरा, मदीना, बहु होते हुए रोहतक आने वाली बस सुबह 7:15 बजे चलेगी। यह बस अड्डे से 3:10 बजे रोहतक से वापस चलेगी।
- बलंभा, खरकड़ा व मदीना होते हुए रोहतक आने वाले दो बसें सुबह 7 बजे चलेंगी। इनमें वापस में रोहतक बस स्टैंड से एक बस 3 बजे और एक बस 3:10 पर चलेंगी।
- गिरावड़, खैरेटी, चांदी, इंदरगढ़, भगवतीपुर से होते हुए रोहतक आने वाली दो बसें सुबह 7 बजे चलेंगी। वापसी के लिए एक बस शाम 3 बजे व दूसरी 3:10 पर रोहतक से चलेगी।
- महम से खरकड़ा, मदीना व बहु होते हुए रोहतक आने वाली चार बसें सुबह 7:15 बजे चलेंगी। यह वापसी में 3 बजे से 10-10 मिनट के अंतराल पर चलेंगी।
- लाखनमाजरा, चांदी, इंदरगढ़, घरौठी और रोहतक आने वाली बस सुबह 7 बजे चलेंगी। शाम 3:15 बजे रोहतक से वापस रवाना होंगी।
- बेडवा, फरमाना, भैनी चंद्रपाल, महम, खरकड़ा, मदीना और बहु होते हुए रोहतक आने वाली बस सुबह 7 बजे चलेंगी। यह बसें शाम 3 बजे रोहतक से वापसी करेगी।
- निडाना, सिंहपुरा खुर्द और कलां होते हुए रोहतक आने वाली बस सुबह 7:15 बजे चलेगी। वापसी में रोहतक से शाम को 3:15 बजे चलेगी।
- मोखरा, टेकना, लाहली, भाली, डोभ होते हुए रोहतक आने वाली बस सुबह 7:15 पर चलेगी। वापसी में रोहतक से 3:05 पर चलेगी।
- निदाना खेड़ी, महम, खरकड़ा, मदीना होते हुए रोहतक आने वाली बस सुबह 7 बजे चलेगी। वापसी में रोहतक से शाम 3:10 बजे चलेगी।
- मदीना, बहु, गद्दी खेड़ी होते हुए रोहतक आने वाली बस सुबह 7 बजे चलेगी। वापसी में 3:05 बजे रोहतक से चलेगी।
बसों के समय पर संचालन की इन निरीक्षकों को सौंपी जिम्मेदारी
रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक भारत भूषण गोगिया ने बताया कि बसों को निर्धारित समय पर चलना सुनिश्चित करने के लिए रोडवेज डिपो से अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यातायात नियंत्रक नवीन कुमार को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। निरीक्षक सुरेश रंगा और सतबीर को सुबह के समय और उप निरीक्षक श्रवण और संजीव कुमार को शाम के समय बसों की वापसी के लिए नोडल अधिकारी लगाया गया है। निरीक्षक सतपाल और उप निरीक्षक हरिओम को महम बस अड्डे के लिए नोडल अधिकारी लगाया गया है।
महम क्षेत्र से आने वाली महिला बसों के आने और जाने के लिए समय निर्धारित किया गया है ताकि उसे क्षेत्र से रोहतक पढ़ने आने वाली छात्राओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं न हो। इसके लिए रोडवेज प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
अजय कुमार, डीसी रोहतक।