रोहतक। अंतर कॉलेज टेबल टेनिस प्रतियोगिता में टीकाराम कॉलेज सोनीपत ने बुधवार को फाइनल मुकाबले में राजकीय महिला महाविद्यालय रोहतक को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय रोहतक की टीम रनर अप रही जबकि यूटीडी को हराकर राजकीय महाविद्यालय लाखनमाजरा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्राचार्य डॉ. शमशेर सिंह ने स्पोर्ट्स बोर्ड संयोजक बसंत कुमार व अन्य सदस्यों के साथ मिलकर मुख्य अतिथि जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. परम भूषण आर्य का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने तीनों टीमों की विजेता छात्राओं को ट्रॉफी भेंट की।
इस दौरान अंतर विश्वविद्यालय टीम के लिए ट्रायल मैच करवाए गए जिसमें छात्रा पूर्वा यूटीडी, निहारिका राजकीय कन्या महाविद्यालय रोहतक, महक एमकेजेके, कुलसुम व शिवानी टीका राम कॉलेज सोनीपत का चयन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड सदस्य डॉ. बिंदु हुड्डा, डॉ. सूरज मुखी, डॉ. योगेश, डॉ. योगेश, डॉ. नीरज, कोच सरवन, कोच मोनू, डॉ. चंद्रशेखर व डॉ. संजय जिंदल मौजूद रहे।