फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों ने क्रेडिट कार्ड से ट्रांसफर किए 5 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। क्रेडिट कार्ड का ओटीपी लेकर ठगों ने इंदिरा कॉलोनी के युवक से एक सप्ताह बातचीत की। इसके बाद करीब पांच लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इंदिरा कॉलोनी निवासी नवीन कुमार ने दी शिकायत में बताया कि आठ अप्रैल को उसके पास फोन आया। फोन करने वाले युवक ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। जब उसने अकाउंट नंबर से लेकर दूसरी डिटेल बताई तो उसे विश्वास हो गया। इसके बाद आरोपी ने उसे ओटीपी भेजकर डिटेल भरने के लिए कहा। नवीन ने ओटीपी बताने से इनकार कर दिया। इस पर आरोपी ने कहा कि क्रेडिट कार्ड की पेमेंट रुकी हुई है। अगर ओटीपी नहीं बताया तो राशि अटकी रहेगी। आरोपियों ने उससे 8 से 15 अप्रैल तक दोनों क्रेडिट कार्ड के बारे में बातचीत की। अब उसके क्रेडिट कार्ड से करीब पांच लाख रुपये की राशि कटने का मैसेज आ गया। उसने बैंक में संपर्क किया। बैंक कर्मियों ने क्रेडिट कार्ड बंद कर दिए। साथ ही पुलिस में शिकायत करने की सलाह दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें