फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमेक्स सिटी के मकान में चोरी, जेल में बंद है मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। ओमेक्स सिटी स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोर 10 हजार की कीमत का पेंट व टोंटी व अन्य सामान चुराकर ले गए। मकान मालिक आपराधिक केस के चलते न्यायिक हिरासत के चलते सुनारिया में बंद है। आईएमटी थाना पुलिस ने मकान मालिक के भाई की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक सुनारिया गांव निवासी संजय ने दी शिकायत में बताया कि उसका भाई राजीव उर्फ राजू आपराधिक केस के आरोप में न्यायिक हिरासत के चलते सुनारिया जेल में बंद है। उसने ओमेक्स सिटी में मकान बना रखा है। वीरवार सुबह वह मकान पर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ था। अंदर से कोई 10 हजार रुपये की कीमत के पेंट्स के डिब्बे व टोंटी चुराकर ले गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें