फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के कचरा निस्तारण प्लांट से तीन टन चमड़ा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम के कचरा निस्तारण प्लांट से चोर मृत पशुओं की उतारी गई खाल से बने 3 टन चमड़े को ले गए, जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये है। इस संबंध में ठेकेदार ने शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आंबेडकर नगर निवासी ठेकेदार ऋषिपाल ने दी शिकायत में बताया कि उसने नगर निगम से मृत पशुओं को उठाने का ठेका ले रखा है। वह मृत पशुओं को उठाकर भिवानी रोड स्थित कचरा निस्तारण प्लांट पर ले जाता है। वहां पर उसके साथी कर्मचारी पशुओं की खाल उतारते हैं। कल कर्मचारी सोहेल व रहमान किसी कार्य से अपने कमरे पर आ गए। सुबह वापस पहुंचे तो हडवारे के अंदर से मृत पशुओं की खाल का 3 टन चमड़ा चोरी मिला।
खरैंटी गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में चोरी
वहीं, चोर खरैंटी गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का ताला तोड़कर हजारों रुपये की कीमत का सामान चुराकर ले गए। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक स्वास्थ्य कर्मी रोशनलाल ने दी शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे वह स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा। केंद्र का ताला टूटा मिला। अंदर से अंदर से दो पंखे, पांच कुर्सी, तीन पानी की मोटर, चार डबल बैटरी व अन्य सामान चोरी मिला।
विज्ञापन

.........
चिड़ी में क्लीनिक का ताला तोड़कर चोरी
उधर, चिड़ी गांव में चोर सांघी रोड स्थित निजी क्लीनिक का ताला तोड़कर इनवर्टर व बैटरी चुराकर ले गए। डॉक्टर सविता ने दी शिकायत में बताया कि उसने रोहतक निवासी डॉक्टर अजय दहिया के साथ मिलकर चिड़ी गांव के सांघी रोड पर क्लीनिक कर रखा है। 13 मार्च की शाम को क्लीनिक पर ताला लगाकर घर चले गए। अगले दिन सुबह साढ़े 7 बजे आकर देखा तो क्लीनिक का ताला टूटा मिला। अंदर से इनवर्टर व बैटरी चोरी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें