रोहतक के आईएमटी थाना क्षेत्र के बोहर माजरा में घर के सामने बंद सीवर को खोलकर देखने के दौरान दो पुत्र और पिता सहित तीन लोगों की जहरीली गैस से दम घुटने का कारण मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उनको लेकर गई जहां पर तीनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि बोहर माजरा में महावीर सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे। पिछले कई दिन से सीवर जाम हो गया था और गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल गया था। कई बार शिकायत की लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की तो बुधवार सुबह महावीर अपने बेटे दीपक के साथ सीवर का ढक्कन खोलकर उसके जाम होने का कारण तलाश रहे थे।
दीपक ने जब सीवर का ढक्कन खोला तो गैस के कारण वह बेहोश हो गया और सीवर में ही गिर गया। बेटे को सीवर से निकलने के लिए जैसे ही महावीर झुके तो वह भी बेहोश होकर सीवर में गिर गए। पिता और भाई को सीवर में गिरता देख लक्ष्मण भी जान बचाने के लिए भादा और जहरीली गैस से वह भी बेहोश होकर गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को पीजीआई में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों की टीम ने तीनों को मृत घोषित कर दिया है।