फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के तीन नए संक्रमित मिले, चार सक्रिय मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। वीरवार को तीन नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या चार हैं। चारों सक्रिय मरीज घरों पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, वीरवार को तीन संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें शहर से 70 वर्षीय बुजुर्ग व मदीना के 45 वर्षीय पुरुष और 80 वर्षीय वृद्धा शामिल है। विभाग ने 789 लोगों के सैंपल लिए हैं। वहीं, 491 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में संक्रमण दर 5.37 प्रतिशत व रिकवरी रेट 97.77 प्रतिशत है। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार घट रहे हैं। इसके बावजूद आमजन को सतर्क रहने की जरूरत है। लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है। जिले में अब तक 4,79,765 व्यक्तियों को सर्विलांस पर रखा गया है।
विज्ञापन

7526 को लगाई वैक्सीन
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि जिले में महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। इसके तहत वीरवार को 7526 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 4830 को पहली व 2696 को दूसरी डोज लगाई गई। कोविशील्ड की 7184 व कोवैक्सीन की 342 डोज दी गई। अब तक 4,27,234 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। हेल्थ केयर वर्कर को 21726 डोज, फ्रंटलाइन वर्कर को 13477 डोज दी जा चुकी है। इसी प्रकार 18 से 44 आयु वर्ग में 1,67,014 लोगों को, 45 से 60 आयु वर्ग में 1,10,614 लोगों को व 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग में 1,14,403 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें