फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर लिफ्ट लेकर कार चालक को लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्य काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस के लिए लंबे समय से सरदर्द बने हाईवे पर कार सवारों से लिफ्ट लेकर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी कार चालक से कार छीन कर भाग रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्तौल व चार कारतूस बरामद किए है। बदमाशों से छीनी गई कार भी बरामद कर ली है। आरोपियों की पहचान जींद के बाद गांव मलार निवासी विकास उर्फ विक्की व मोहनगढ़ छापड़ा निवासी अमन एवं फतेहाबाद जिला के जमालपुर शेखा निवासी गुरचरण उर्फ सोनू के रुप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मांढैया खूर्द निवासी नवीन 14 जून को अपनी कार लेकर गुरुग्राम से वापस बावल आ रहा था। धारुहेड़ा बस स्टैंड के समीप लिफ्ट मांगने पर पांच सवारियों को बैठा लिया था, जिसमें 2 युवक रास्ते में ही उतर गए। आसलवास फ्लाईओवर के समीप पहुंचने पर तीनों बदमाशों ने नवीन की कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और नकदी व कार छीन कर उसे रोड पर फेंक दिया। उसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर दी, लेकिन बदमाश राजस्थान के कोटकासिम की ओर भाग गए।
विज्ञापन

राजस्थान के कोटकासिम की ओर भागे बदमाशों की सूचना तुरंत कोटकासिम पुलिस को दी। राजस्थान पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। हरियाणा व राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीनों बदमाशों को काबू कर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायर करने के भी प्रयास किए, लेकिन कामयाब नहीं हुए।
लूटी गई कार, देसी पिस्तौल व कारतूस बरामद
बदमाशों की तलाशी के दौरान एक देसी पिस्तौल, चार कारतूस व लूटी गई कार बरामद की है। कसौला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
9 जून को गाड़ी छीनने की वारदात कुबूल की
बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में कुबूल किया कि 9 जून को असाही पुल के समीप लिफ्ट लेकर चालक से स्विफ्ट कार छीनी थी। हालांकि अभी कार को बरामद नहीं किया गया है। बदमाशों ने अन्य वारदातों को कुबूल किया है।
पूछताछ के लिए आरोपियों को लिया तीन के रिमांड पर
पुलिस ने तीनों बदमाशों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की। कोर्ट में तीनों बदमाशों को तीन दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।
हाईवे पर पांच माह में 15 से अधिक वारदात
बता दें कि हाईवे पर लिफ्ट लेकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने की वारदातों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया था। पिछले पांच माह के दौरान कापड़ीवास बॉर्डर से खेड़ा बॉर्डर के बीच करीब 15 से अधिक वारदात हो चुकी है।
विज्ञापन

----
फोटो-3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें