फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर से तीन और गांव से डेंगू का एक रोगी मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को भी शहर से तीन मामले कमला नगर, रेवन्यू कॉलोनी, बाबरा मोहल्ला और एक मामला भैणी महाराजपुर से आया। चार मामलों की पुष्टि होने बाद अब आंकड़ा 203 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

डेंगू का केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाके में पहुंची। यहां लार्वा मिलने पर 06 लोगों को नोटिस दिया है। अब तक 8454 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। विभाग की टीम डेंगू लक्षण वाले बुखार और वायरल के मरीजों का सैंपल भी ले रही है। वीरवार को 111 सैंपल लिए। अबतक 5720 सैंपल लिए जा चुके हैं। विभाग की ओर से इलाके में फॉगिंग और कीटनाशक के छिड़काव का दावा किया गया है। अस्पताल में डेंगू के 2 मरीज का इलाज चल रहा है। वहीं 19 मरीजों को अबतक छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा ओपीडी में 181 मरीजों का इलाज चल रहा है।






डेंगू के यहां मिले केस

-शहर में- 141

-गांव में- 62



- पुरुष- 116



- महिला- 87



यहां मिले डेंगू मामले



डीएलएफ कॉलोनी, जनता कॉलोनी, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सुनारिया, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, चांदी, खरावड़, बनियानी, एकता कॉलोनी, निर्मल नगर, समर गोपालपुर, हसनगढ़, मुंगान, महम शहर, देव कॉलोनी, प्रीत विहार, खरकड़ा, विजय नगर, सूर्य नगर, शौरा कोठी, सेक्टर तीन, खेड़ी साध, चमारिया, मुंगान, गुढ़ान, माता दरवाजा, सेक्टर 14, सुभाष नगर, भरत कॉलोनी, एमडीयू कैंपस, सीसर खास, न्यू अनाज मंडी, महावीर कॉलोनी, संजय नगर, दुर्गा भवन, स्थल बोहर, चमारिया, सेक्टर-3 व 4, लाहली मॉडल टाउन, ओमैक्स सिटी, माता दरवाजा, जगदीश कॉलोनी, महम वार्ड-8, आदि।
विज्ञापन






वीरवार को डेंगू के चार मामलों की पुष्टि हुई है। तीन मामले शहर और एक गांव से डेंगू के मरीज की पुष्टि हुई है। इन इलाकों से डेंगू के लक्षण वाले मरीजों से सैंपल लिए गए हैं। साथ ही फॉगिंग भी कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मुस्तैदी से कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन


-डॉ. रमेश चंद्र, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें