फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्राध्यापिका के खाते से पांच मिनट में निकाले साढ़े 3 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सनसिटी में रह रही महिला प्राध्यापिका के खाते से किसी ने पांच मिनट के अंदर साढ़े तीन लाख रुपये से ज्यादा के पैसे निकाल लिए। प्राध्यापिका ऑनलाइन मिले बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर क्रेडिट कार्ड बंद करवा रही थी। इस संबंध में आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सनसिटी निवासी कविता ने दी शिकायत में बताया कि वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रुड़की में गणित की प्राध्यापिका है। शुक्रवार को करीब साढ़े 10 बजे अपना क्रेडिट कार्ड का अकाउंट बंद करवाने के लिए ऑनलाइन एसबीआई का कस्टमर केयर नंबर निकाला। उसने अपने मोबाइल से उस नंबर पर कॉल की। कॉल उठाने वाले व्यक्ति ने उसका क्रेडिट कार्ड का नंबर मांगा। उसने नंबर बता दिया। इसके बाद कॉल रिसीव करने वाले ने कहा कि फोन होल्ड रखो। 5 से 10 मिनट बाद फोन कट गया। इसी बीच उसके पास संदेश आया कि उसके खाते से इस अवधि के बीच में 7 बार में 3 लाख 56 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें