13सीटीके20-जीत के बाद मौजूद जयदीप, सूरज, अनिल, निशांत व अन्य पहलवान। स्रोत:कोच
रोहतक। मंगोलिया में 29 मई से 1 जून तक तीसरी रैंकिंग सीरीज आयोजित की जाएगी। लखनऊ में ट्रायल आयोजित किया गया, जिसमें जिले के मेहर सिंह अखाड़े के 4 पहलवानों का चयन हुआ।
अखाड़ा संचालक मोहित मलिक ने बताया कि फ्री स्टाइल में 74 किलोग्राम में जयदीप का चयन हुआ। इसके अलावा, ग्रीको रोमन में 77 किलोग्राम में निशांत, 60 किलोग्राम में सूरज व 55 किलोग्राम में अनिल का चयन हुआ।
अब ये खिलाड़ी मंगोलिया में होने वाली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाएंगे। सीनियर कोच रणबीर ढाका ने विजेता पहलवानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आगे भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि इससे पहले भी ये पहलवान शानदार प्रदर्शन करके अखाड़े का नाम रोशन कर चुके हैं। सीनियर कोच रवि अहलावत, रिटायर कैप्टन धर्मवीर हुड्डा, कोच जयवीर हुड्डा, कोच हरदीप सिंह रोज, कोच सोनू कुमार, कोच रींकू राठी व समस्त गुरु मेहर सिंह अखाड़ा टीम ने भी पहलवानों का हौसला बढ़ाया। संवाद