फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रेलवे ट्रैक धंसने की समय पर सूचना नहीं मिलती तो हो सकता था बड़ा हादसा

Wed, 14 May 2025 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। ट्रेन गुजरने से पहले ही ट्रैक की मिट्टी धंसने की रेलवे को सूचना मिल गई। इसकी वजह से सोमवार सुबह करीब 11 बजे बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। हालांकि, बारिश के कारण पाइप लीकेज से ट्रैक के नीचे की मिट्टी धंसने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, ट्रैक की मिट्टी धंसने की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम आनन-फानन मौके पर पहुंची। ट्रैक से गुजरने वाली जींद-दिल्ली पैसेंजर को सिंहपुरा से पहले ही रुकवा दिया। ट्रेन रुकने के कारण यात्रियाें को करीब 1 घंटे परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैक सही होने के एक घंटे बाद जींद-दिल्ली पैसेंजर को रवाना किया गया।

सोमवार सुबह करीब 6 बजे सिंहपुरा गांव के स्थानीय लोगों ने रेलवे को ट्रैक के नीचे मिट्टी धंसने की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ की टीम आनन-फानन मौके पर पहुंची और दिल्ली की ओर से आ रही जींद-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को सिंहपुरा से पहले ही रुकवा दिया। जिसकी वजह से बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। आरपीएफ ने मामले का जायजा लिया और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक के नीचे मिट्टी भरनी शुरू कर दी। इसके 1 घंटे बाद दोबारा ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 6 बजे सिंहपुरा के पास रेलवे ट्रैक की धंसने की सूचना मिली थी। जांच की गई तो बारिश से मिट्टी धंसने का कारण सामने आया। इसके बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक की नीचे से धंसने वाली मिट्टी को भरकर दोबारा से ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

- रूपचंद मीणा, थाना प्रभारी आरपीएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें