फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूको बैंक की दीवार तोड़कर स्ट्रांग रूम तक पहुंचे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
शीला बाईपास के पास यूको बैंक की शाखा की दीवार तोड़कर चोर अंदर घुस गए और स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए। हालांकि वे स्ट्रांग रूम का दरवाजा नहीं तोड़ सके। वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। इसमें सिर्फ एक युवक ही दिखाई दे रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बैंक कॉलोनी निवासी यूको बैंक के शाखा प्रबंधक मनमोहन सलूजा ने दी शिकायत में बताया है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे उन्हें कर्मचारी रॉकी ने चोरी के प्रयास की सूचना फोन पर दी। इस पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां कर्मचारी रॉकी के साथ अंशुल अरोड़ा मौजूद मिले। इसके बाद सभी लोगों ने अंदर जाकर देखा तो बैंक के दाहिने ओर स्टोर के पास की दीवार को तोड़ा गया है, जिसकी चौड़ाई करीब डेढ़ फीट और ऊंचाई एक फीट थी। इतना ही नहीं, चोरों ने स्ट्रांग रूम की दीवार व दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस, सीसीटीवी फुटेज खंगाली
बैंक में चोरी के प्रयास के मामले की सूचना मिलते ही माडल टाउन चौकी से पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद वारदात स्थल की पड़ताल की। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज में एक युवक दीवार तोड़ते दिखाई दे रहा है, लेकिन उसका फोटो साफ नहीं आया हुआ है।
विज्ञापन

कैमरे का तार काटकर ले गए चोर
बैंक में घुसे चोर स्ट्रांग रूम का दरवाजा तोड़ने में नाकाम रहे। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरे का तार काटकर ले गए। पुलिस के अनुसार इसके अलावा चोर कोई भी सामान नहीं ले गए हैं।
शाखा में तैनात नहीं है कोई सुरक्षाकर्मी
बैंक में कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं है। इससे चोरों को दीवार तोड़ने में कोई परेशानी नहीं हुई होगी। यदि सुरक्षाकर्मी होता तो शायद वे यह वारदात को अंजाम नहीं दे पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें