फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के लिए चुनौती बने चोर, तीन स्थानों पर लाखों की चोरी

विज्ञापन
बजरंग भवन के पास एक शोरूम चोरी के दौरान तोड़ा गया रोशनदान । संवाद
विज्ञापन
जिले में चोरी की वारदात रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। बजरंग भवन के पास शोरूम, पाड़ा मोहल्ला में मकान और कलानौर के एक घर में घुसकर चोर ने जेवर, सामान और नकदी उड़ा दी। इस संबंध में आर्य नगर, पुरानी सब्जी मंडी व कलानौर थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अर्जुन नगर निवासी ज्वाला सिंह ने दी शिकायत में बताया कि वह बजरंग भवन के पास स्थित एक शोरूम में मैनेजर हैं। वह बुधवार को रात करीब 9 बजे शोरूम बंद करके घर चले गये थे। अगले दिन सुबह 10 बजे स्टाफ सहित आये तो कैश काउंटर का ताला टूटा मिला। अंदर से 92 हजार 421 रुपये गायब थे। इसके बाद ऊपर जाकर जांच की तो बाथरूम की खिड़की टूटी मिली। स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोर 4 लाख 11 हजार रुपये का सामान निकाल कर ले गए। मामले की सूचना पाकर आर्य नगर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर केस दर्ज किया।
उधर, पाड़ा मोहल्ला निवासी मीना ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में दी शिकायत में बताया है कि वीरवार की रात को वह अपने कमरे व लड़का दूसरे कमरे में सोया था। गर्मी के चलते कमरे के दरवाजे खुले छोड़ दिए, केवल गेट पर ताला लगाया था। सुबह उठे तो मोबाइल फोन, तकिये के नीचे से पर्स में रखी 10 हजार की नकदी व पुत्रवधू की सोने की बाली चोरी मिली। साथ ही देवर धर्मेन्द्र का मोबाइल फोन व तीन हजार की नकदी भी चोर ले गए। उधर, कलानौर निवासी रिंकू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार की रात 11 बजे परिवार दरवाजे खुले छोड़कर सो गया। सुबह उठे तो घर में रखा बैग गायब मिला। बैग में 25 हजार की नकदी, मोबाइल फोन, एक मंगलसूत्र व सोने की बाली रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें